फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों को बिना सूचना दिए घर जाने पर फटकारा

विज्ञापन
कदौरा में सैंपल के लिए युवकों को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। शुक्रवार को क्षेत्र के चतेला गांव के ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि शुक्रवार सुबह मुंबई व दिल्ली से 39 प्रवासी मजदूर लौटकर गांव आए और बिना स्वास्थ्य परीक्षण घरों में चले गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम के साथ पुलिस गांव पहुंची और प्रवासी मजदूरों को फटकार लगा स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें पांच लोगों का तापमान अधिक होने पर उन्हें रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भेजकर अन्य लोगों को होम क्वारंटीन कर उनके घरों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दी। चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव में गठित ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों को देख रेख करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर कोई बाहर निकला या गांव में घूमता नजर आया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें