फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से कन्नी काट रहे लोग  

Thu, 24 Nov 2016 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर में ऐसा क्या हो गया कि लोग एक-दूसरे के शादी निमंत्रणपत्र लेने से भी कतरा रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं, यदि कोई आगे-पीछे से घर में शादी का कार्ड थमा भी जाता है तो लोग उन समारोह में भी जाने से कन्नी काट रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये किसका असर है... जो बेखबर हैं, वे जान लें यह 'नोटबंदी' का असर है।      
विज्ञापन
हमीरपुर के सरीला में नोट बंदी का तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। नोटबंदी की चोट से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। खाने पीने को मोहताज तो हैं ही साथ ही शादी समारोह में जाने से भी कन्नी काटते दिखाई  दे रहे हैं।   बैंकाें में करेंसी की आपूर्ति नाम मात्र की हो रही है। करेंसी के इंतजार में बैठे लोग धन आते ही टूट पड़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के तो हालात और भी बुरे हैं। दो दिनों से बैंकाें में करेंसी ही नहीं आ रही है। शादी-ब्याह के मौकों पर खाली जेबें लिए जा नहीं सकते। संकोचवश लोग घरों में चुपचाप बैठना ही सही समझ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें