पुखरायां रेल हादसे में पीड़ित यात्रियों की सेवा में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पुखरायां रेल हादसे में अब तक सौ से अधिक लोगों के मरने की सूचना मिली है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को कानपुर देहात के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वही मामूली रूप से घायलों को कानपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से उनके गंत्वय तक पहुंचाए जाने के इंतजाम किए गए है।
ताजा जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रेल रेलवे स्टेशन से मामूली चोट पीड़ित यात्रियों के 40 लोग सेंट्रल पहुंचे। इन्हें यहां मेडिकल कैंप में इलाज कराकर पटना भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पहले समुह में 25 यात्री आगे गए हैं। इसके बाद सेंट्रल से उन्हें भेजा गया है जो 1:30 पर वहां पहुंचे। इन्हें पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन से भेजा गया।
इसी बीच केंट विधायक रघुनंदन कानपुर रेलवे स्टेशन पर घायलों की सेवा में लगे नजर आए। साथ ही हिंदू जागरण मंच की टीम भी स्पेशल ट्रेन में सवार पीड़ित यात्रियों को खाने-पीने का सामान बांटती दिखी।