फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल

Sun, 24 May 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भीषण गर्मी और लू का असर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को धूप से धरती तपी तो लू ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी राहगीरों के चेहरे की रंगत बिगाड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह से ही आसमान में सूरज दहका। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचाव के लिए दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर सिर व चेहरा ढक कर निकले। इसके बाद भी लू की वजह से मुंह सूखा तो राहगीरों ने ठंडा पानी, पना या फिर शिकंजी पीकर राहत पाने का जतन किया।
शुक्रवार रात में तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं। इससे अत्यधिक तपिश महसूस की जा रही है। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम रहेगा। दिन में तेज धूप से लू चलेगी। 28 मई तक लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसान दोपहर में खेत में न जाएं। सुबह व शाम को खेत पर जाए। जायद की फसलों को गर्मी से बचाने के लिए खेत में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। जबकि दुधारू मवेशियों को छायादार स्थान पर बांधे और चरही के पास ही पीने का पानी उपलब्ध कराएं ताकि प्यास लगने पर मवेशी को तुरंत पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें