फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे डैडी लौटकर वापस आएंगे’

Fri, 27 Jan 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इनके सिर से पिता का साया उठ गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के दौरान शहीद हुए फर्रुखाबाद के आजाद सिंह यादव के घर गांववालों की भीड़ लग गई है। शहीद की बेटियों को ऐसा लगता है कि उनके पिता वापस लौटकर आएंगे।
विज्ञापन

आजाद के शहीद होने की खबर पूरे शहर में फैल गई। पड़ोसियों के अलावा रिश्तेदारों ने जवान की पत्नी को ढांढस बंधाया। शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार दोपहर तक जम्मू कश्मीर से जवान का शव आने की उम्मीद जताई जा रही है। आजाद की दोनों बेटियों को ऐसा नहीं लग रहा कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है इन मासूम बच्चियों को ऐसा लगता है कि उनके डैडी उस दुनिया से वापस लौटकर आ जाएंगे, जहां से कभी कोई नहीं आता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें