मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में गुरुवार देर रात एक कालेज में चपरासी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहिंजरी कस्बा स्थित आरपीएस इंटर कालेज में रामपाल यादव (59) निवासी भौथरी कपराहट चपरासी था।
रखवाली के लिए वह गुरुवार को कालेज में ही रुका था। रात में अज्ञात हमलवारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह अन्य कर्मियों के कॉलेज पहुंचने पर हत्या की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
आरबीएस कॉलेज कहिंजरी चौकी से महज पचास मीटर की दूरी पर है। चौकी के इतने नजदीक घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से निकल गए और पुलिस को पता तक नहीं चला। पुलिस गश्त व सतर्कता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।