फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खस्ताहाल सड़क पर गिरकर चुटहिल हो रहे राहगीर

Sun, 21 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदलपुर। मंगलपुर-डेरापुर के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क खस्ताहाल अवस्था में है। स्थिति यह है कि राहगीर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग से करीब आठ साल पहले सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन यह तीन साल भी नहीं टिक सकी और बजरी उखड़ कर बिखर गई। इससे आस पास की करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


नगर के भाव सिंह मड़ैया से ररौख तक करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क जर्जर अवस्था में हैं। यहां उडनवापुर, सतौरा, खानपुर, प्रयागपुर, डिलवल, गहिलापुर, बद्दापुरवा, हरपुरा, धौकलपुरवा, शिवपुर, परौख सहित अन्य गांव के लोगों का इसी मार्ग से सिकंदरा तहसील आना जाना होता है। जबकि बच्चे मंगलपुर, हवासपुर व संदलपुर तक साइकिल से प्रतिदिन स्कूल आते जाते हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह गौर ने बताया कि सड़क की मरम्मत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।

.....................
बोले लोग-
भाव सिंह मड़ैया से ररौख तक सड़क की मरम्मत आठ वर्ष पहले हुई थी। तीन साल बाद ही डामर उखड़ गया। जबकि कई स्थानों पर हुए गड्ढों की वजह से राहगीर गिरकर चुटहिल हो जाते है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - शिवम पाल, ररौख
विज्ञापन

................
बारिश के समय करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाता है। कई बार लोग उसमें गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी समस्या को निस्तारण नहीं कर रहे हैं। - अंकित, हरपुरा

.................वर्जन.........
भाव सिंह मड़ैया से ररौख तक करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क का डामरीकरण कराए जाना वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - विवेक कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
.......................
लाड़पुर पैड से डूड़ीवरी जाने वाली सड़क बदहाल, दर्द दे रही उखड़ी गिट्टी

फोटो-03लाड़पुर पैड से डूंडीवरी जाने वाली सड़क की उखड़ी गिट्टी। संवाद
-जिम्मेदार बोले गड्ढा मुक्त अभियान में छूट गई सड़क, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरापुर। लाड़पुर पैड से डूड़ीवरी को जाने वाली रजबहा किनारे की करीब एक किलोमीटर सड़क बदहाल है। सड़क की उखड़ी गिट्टी व बजरी लोगों को दर्द दे रही हैं। साइकिल सवार दो पहिया वाहन वार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

डूड़ीवरी के पूर्व प्रधान शीनू रिजवी, सलमान रिजवी, शब्बन रिजवी, कुंवर सिंह, राम प्रकाश, जंगबहादुर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग ने काफी समय पहले कराया था। अब यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। कई बार ग्रामीण सड़क की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन से मांग कर चुके हैं। आज तक इस समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान में यह सड़क मरम्मत होने से छूट गई। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय तिवारी ने बताया कि उक्त मार्ग इस बार गड्ढा मुक्त अभियान के तहत प्रस्तावित होने में छूट गया है। अगले प्रस्ताव में शत प्रतिशत सिंचाई विभाग की सभी सड़कों को शामिल कर लिया जाएगा। इसको लेकर सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित भी किया गया है। यदि किसी कार्यदायी संस्था ने उनकी सड़क के मरम्मत का प्रस्ताव किया है तो उन्हें भी विभाग के प्रस्ताव से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें