फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पीक एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 37वीं जिला क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पीक ताइक्वांडो एकेडमी शुक्लागंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन


सबजूनियर अंडर-32 किलो भार वर्ग में भूमिका मिश्रा, अंशिका कुशवाहा, विधान वर्मा, 23 किलो वर्ग में श्लोक निषाद, 41 किलो वर्ग में किजंल मिश्रा, 67 किलो वर्ग में हनी साहू ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट 41 किलो वर्ग में हार्दिक वर्मा और सीनियर 57 किलो वर्ग में सरिता वर्मा ने रजत पदक जीते।

सबजूनियर 41 किलो वर्ग में अनन्या सिंह और 38 किलो वर्ग में साक्षी मिश्रा ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर मंगलवार को ऋषिनगर जगदंबा पार्क स्थित एकेडमी में सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच अमन चौरसिया, दीक्षा और सभासद प्रतिनिधि प्रद्युम्न मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें