फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीडीए जन पंचायत में भाजपा पर बोला हमला

Sat, 03 Oct 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर विधानसभा में सपा की पीडीए जन पंचायत का आयोजन अटवा और परेहरापुर में किया गया। सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन्हीं के रास्ते पर चलकर हम फिर से शुरुआत करते हैं। क्योंकि आज हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्याय झेल रहा है। भाजपा सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बने संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। समाज के पीड़ित दुखी अपमानित वर्ग के लोगों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। भाजपा की साजिश को रोकने के लिए सपा पूरी ताकत से विरोध कर रही है। विकास, रोजगार, शिक्षा, महंगाई के मुद्दों पर बात की। कहा युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। यहां पूर्व सदस्य जिला पंचायत अंजनी कुमार संखवार, सभासद मुकेश संखवार, अखिलेश सिंह, पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें