फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस (जे) में प्रिया को 39वीं रैंक

Sat, 06 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
39वीं रैंक हासिल करने वाली प्रिया सक्सेना अपने माता-पिता और बहन के साथ।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रोविंशियल सिविल सर्विसेज (यूपी पीसीएस) ज्यूडिशियल (जे) 2015 का मुख्य रिजल्ट शुक्रवार देरशाम घोषित कर दिया गया। इसमें शहर की प्रिया सक्सेना ने 39वीं रैंक हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से कुल 195 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इन सबको सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर तैनाती मिलेगी
विज्ञापन


पीसीएस (जे) का प्री एग्जाम सितंबर 2015 में हुआ था। अक्तूबर में मेन (रिटेन टेस्ट) एग्जाम कराया गया। इसका रिजल्ट आया और अप्रैल 2016 में इंटरव्यू कराया गया। अब रिजल्ट आया है। इसमें शहर के कई अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। 

मेघदूत होटल के पीछे माल रोड पर रहने वाली प्रिया सक्सेना ने श्रेष्ठ रैंक हासिल की है। अब वह ट्रेनिंग करने लखनऊ जाएंगी। ट्रेनिंग के बाद ही सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनाती मिलती है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) क्वालीफाई करके  प्रिया सक्सेना ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी ऑनर्स की डिग्री ली। अब पीसीएस (जे) सरीखी प्रतिष्ठित परीक्षा पास करके श्रेष्ठता साबित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें