फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Feb 2025 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा लालपुर-मलासा स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर हुआ।
विज्ञापन
राजेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर मलासा-लालपुर के के बीच पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन की एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गाजीपुर जिला के बुढ़ानपुर जाखनिया निवासी राजेश कुमार यादव (30) पुत्र युगल किशोर चिलौची स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर तैनात थे। सोमवार रात को उनकी पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


साथी ट्रैकमैन नीतेश वर्मा के साथ वह रात दो बजे के करीब मलासा-लालपुर स्टेशन के बीच किमी 1302/6-8 के बीच डाउन ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच आई एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना स्थल कुछ दूरी पर साथी नीतेश ने जब हादसा देखा तो रेलवे अधिकारियों व अन्य साथियों को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव कब्जे में भेजा। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी रीना व बच्चे प्रांशू, प्रियांशी, दिव्यांशू, दिव्यांशी बिलखते रहे। साथी ट्रैकमैन ने बताया कि राजेश परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी में रहता था। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई है। देवीपुर चौकी प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को देने के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें