ये भी व्यवस्थाएं होंगी
प्राचार्य ने बताया कि रोगी को दूसरे विभाग के विशेषज्ञ से संपर्क करने के लिए अभी रेफरेंस पेपर भेजा जाता है लेकिन अब इसे ऑनलाइन भेजा जाएगा। ई-हॉस्पिटल में इसे भेजने की व्यवस्था रहेगी। हर फैकल्टी सदस्य का एक ईमेल एकाउंट बनेगा। इसी एकाउंट पर शासन से आने वाले निर्देशों को भी भेजा जाएगा। हर फैकल्टी सदस्य को दिन में तीन बार मेल देखना होगा। फार्मेसी की व्यवस्था शत-प्रतिशत ऑनलाइन रहेगी। साथ ही अस्पतालों के पास भी लिंक रहेगा। इस पर क्लिक कर डॉक्टर और रोगी इलाज का ब्योरा देख सकते हैं।