फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, गर्मी से नींद खराब, बिगड़ रहा जैविक चक्र, मेनिया और डिप्रेशन के मरीजों की बिगड़ रही है तबियत

Sun, 09 Jun 2019 04:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भीषण गर्मी से सामान्य लोगों की भी दिक्कत बढ़ रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी की रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, इससे उनका जैविक चक्र बिगड़ रहा है। रात में रिसने वाले हारमोंस की प्रक्रिया बाधित हो रही है। मेनिया और डिप्रेशन के रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। साथ ही, सामान्य लोगों की भी दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन


हैलट के मनोरोग विभाग में आजाद नगर की कल्याणी देवी (55) को लगातार रोना आ रहा है। साथ ही, उन्हें अंदेशा रहता है कि कुछ अशुभ होने वाला है और मरने का दिल करता है। डॉक्टरों ने उनकी डिप्रेशन की दवा शुरू की है। गर्मी और बिजली न आने के कारण नींद पूरी न होने से हर्षनगर के रहने वाले राजदेव राजा (47) कहते हैं कि वे बात करने में अधिक बोल जा रहे हैं।

उन्होंने शनिवार को पहले मेडिसिन की ओपीडी में दिखाया। इसके बाद उन्हें मनोरोग विभाग भेजा गया। मनोरोग विशेषज्ञ ने उन्हें मेनिया डायग्नोस बताया है। मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय चौधरी का कहना है कि नींद बाधित होने से जैविक चक्र बिगड़ने लगता है। इससे हारमोंस का सामंजस्य प्रभावित होता है। डोपामीन न्यूरो केमिकल की अधिकता होने से व्यक्ति मेनिया का शिकार हो जाता है और अधिक बोलने लगता है।
विज्ञापन


इसके अलावा नारएपीनेफरीन, सिरोटोनिन आदि न्यूरो केमिकल का सामंजस्य बिगड़ जाता है। रात के हारमोंस रिस नहीं पाते। इससे लोगों में चिड़चिड़ापन रहता है। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन, एंजाइटी, मेनिया आदि रोगियों की दवा की डोज बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें