फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जैसे लक्षणों वाला मरीज भर्ती होने के नाम पर भागा, हैलट में कराई थी जांच

Tue, 14 Apr 2020 08:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
जुकाम, बुखार, खांसी और सांस में तकलीफ के साथ हैलट आया मरीज कोविड-19 वार्ड में भर्ती होने से पहले ही भाग गया। उसका सैंपल ले लिया गया था। इसके अलावा रविवार रात को एक महिला ने भी कोरोना वार्ड से भागने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हंगामा कर रही महिला को किसी तरह अंदर कराया। सागरपुरी गल्लामंडी के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने खांसी, जुकाम, सांस फूलने की दिक्कत पर इमरजेंसी में जांच कराई। उनकी जांच डॉ. समीर गोविल की यूनिट ने की।

रोगी में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिया गया। जब डॉक्टर उसे कोविड-19 वार्ड भेजने लगे तो उसने मना कर दिया। डॉक्टरों के समझाने के बावजूद वह परिजनों के साथ चला गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें