फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीआईसीयू में तीन महीने मौत से लड़ घर लौटी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। सात साल की मुस्कान तीन महीने तक हैलट के बाल रोग अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में मौत से लड़ी। आखिर में स्वस्थ्य होकर घर लौटीं। बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र कुमार गौतम और वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ यशवन्त राय की निगरानी में रोगी का इलाज हुआ।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ गौतम ने बताया कि मुस्कान 9 जून को भर्ती हुई थी। वह अस्पताल के कर्मचारी की बेटी है। उसे हड्डियों का संक्रमण हुआ था। यह संक्रमण शरीर मे फैल गया। सेप्सिस होने पर उसे ह्रदय की भी समस्या हो गई। इसके बाद 20 दिन वेंटिलेटर पर रही। डाक्टरों की टीम उसे बचाने में जूझती। अब स्वस्थ है अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें