फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 11:35 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Orai News: कदौरा थाना क्षेत्र के परोसा गांव निवासी संतराम कुशवाहा (50) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की अनदेखी और गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से मरीज की जान गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पैर में पड़ी छड़ निकालने बुलाया था अस्पताल

जानकारी के अनुसार, कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा निवासी संतराम कुशवाहा (50) का करीब डेढ़ माह पूर्व एक सड़क हादसे में पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके पैर में छड़ (रॉड) डाली थी और डिस्चार्ज कर घर पर आराम की सलाह दी थी। 17 अगस्त को डॉक्टरों ने पैर से छड़ निकालने के लिए संतराम को दोबारा अस्पताल बुलाया था। हालांकि, छड़ न निकल पाने के कारण डॉक्टर दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज चुके थे।

रात में हालत बिगड़ने पर पहुंचे थे मेडिकल कॉलेज

मृतक के बेटे आलोक सिंह ने बताया कि सोमवार रात अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन तुरंत उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टरों ने मरीज को सही तरीके से अटेंड नहीं किया और एक इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद संतराम की मौत हो गई।

विज्ञापन





डॉक्टरों पर मौके से खिसकने का आरोप

बेटे आलोक का गंभीर आरोप है कि जब पिता की सांसें उखड़ने लगीं तो परिजनों ने डॉक्टरों से इलाज के लिए काफी मिन्नतें कीं और गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। जब परिजनों ने लापरवाही का विरोध किया तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मौके से हट गए। घटना के बाद बदहवास परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें