फोटो
डीएम के दखल से दोनों लोंगो को बुलाकर कराया समझौता, साथ रहने को हुए राजी
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। कलेक्ट्रेट की जनता सुनवाई में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। 85 वर्षीय राजरानी ने अपने 88 वर्षीय पति शिवराम कुरील पर बेवफाई, मारपीट और उपेक्षा के आरोप लगाते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई।
बर्रा-2 निवासी राजरानी ने बताया कि 60 साल पहले हुई शादी के बाद अब उम्र के इस पड़ाव पर पति न तो उनका खर्च उठा रहे हैं और न ही दवा-इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। उल्टा आए दिन अभद्रता और झगड़ा और गली गलौज करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक मेडिकल स्टोर संचालक के बहकावे में आकर पति का व्यवहार बदल गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए। डीपीओ विकास सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। बातचीत के दौरान शिवराम ने राजरानी के कुछ जरूरी दस्तावेज वापस किए। अधिकारियों की पहल के बाद आखिरकार दोनों के बीच समझौता हो गया और साथ रहने पर सहमति बन गई।