रूरा। होली त्योहार को लेकर ट्रेनों में भीड़ हो रही रही। शनिवार को रूरा स्टेशन पर रुकने वाली अप व डाउन लाइन की पैसेंजर ट्रेनों में भीड़भाड़ की वजह से लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
होली त्योहार पर पहले लोगों के घरों में आने और अब त्योहार के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसको लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण भर गए हैं। लंबी प्रतीक्षा सूत्री की वजह से लोगों को ट्रेनों में आरक्षण के लिए भी कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करने की स्थिति बनी है।
रूरा व आस-पास के छोटे रेलवे स्टेशन कंचौसी, अंबियापुर, पतरा, रोशनमऊ, मैथा व भाऊपुर आदि में पैसेंटर ट्रेनों का ही ठहराव है। इन स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ हो रही है। इससे पैसेंजर ट्रेनों में बैठने के लिए सीटें खाली नहीं मिल रही हैं। रूरा से अंबियापुर जाने वाले विजय कुमार ने बताया कि कस्बे में घर है। होली मनाने के बाद पैतृक गांव सरकौड़ा जा रहे हैं। रोशनमऊ जाने वाले विपिन त्रिपाठी ने बताया कि उपकेंद्र के पास मकान है। अब गांव में पुराने दोस्तों व बुजुर्गाें से मिलेंगे।
कानपुर जाने वाली सुबह की 7 बजे वाली पैसेंजर, दोपहर 11 बजे टूंडला से कानपुर जाने वाली मेमू व इटावा जाने वाली सुबह 8 बजे की पैसेंजर व दोपहर 3 बजे कानपुर टुंडला पैसेंजर लगभग आधे-आधे घंटे देरी से पहुंची। इसपर लोगों को इंतजार करना पडुा। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में त्योहार को लेकर खासी भीड़ हो रही है। पैसेंजर ट्रेनों में जाने वाले लोग अधिक हैं। इधर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान स्टेशन पर मुस्तैद रहे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।