फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाथ देते रहे यात्री, ओवरब्रिज से फर्राटा भर निकलती रहीं बसें

Thu, 15 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर में परिवहन व्यवस्था तमाम प्रयासों के बाद भी बेपटरी है। इटावा, औरैया से आने वाली बसें नगर के अंदर से न जाकर ओवर ब्रिज से फर्राटा भरते हुए निकल रही हैं। इंतजार कर रहे यात्री हाथ देते रहते हैं। इस समस्या के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशान होना पड़ता है। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने अकबरपुर में रोडवेज बसों की पड़ताल की तो कई बसें ओवरब्रिज के ऊपर से फर्राटा भरते हुए निकलते दिखाई दीं। हाईवे पर पुल के पास बसों को रोकने के लिए कुछ यात्री खड़े नजर आए, जाे बस रुकने के लिए हाथ दे रहे थे, लेकिन चालकों ने बस नहीं रोकी। इधर नगर के कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने बस अड्डा बन जाने के बाद भी माती डिपो को छोड़ कर अन्य डिपो की बसें अंदर से न आने का दुखड़ा रोया। बताया कि यदि अंदर से सभी डिपो की बसें आएं तो इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ अन्य व्यापार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

.........................
इस तरह की है सुविधा...
जिले के माती डिपो से 41 रोडवेज बसें संचालित हो रही है। इनमें कानपुर की तरफ जाने वाली अधिकांश बसें दिन में तो अकबरपुर नगर के अंदर से होते हुए गुजरती हैं लेकिन रात होते ही डिपो में जाकर खड़ी हो जाती हैं। इससे रात में सफर करने वाले यात्रियों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हाईवे तक जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या रात में सफर करने वाले यात्रियों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हाईवे तक जाने और वहां से आने में होती है। उस पर भी औरैया, फजलगंज, इटावा डिपो सहित अन्य डिपो की बसों के चालक यात्रियों द्वारा हाथ दिए जाने पर नहीं रुकते है। ऐसे में इन्हें ट्रक व अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, सिटी बस स्टैंड पर निजी वाहन खड़े होते हैं।
.............................



अकबरपुर ओवरब्रिज, समय- दोपहर 1:30 बजे

अकबरपुर से कानपुर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से हाईवे पर पहुंचने पर कई लोग खड़े मिले जो रोडवेज बसों को हाथ देकर रुकने का इशारा कर रहे थे। इस दौरान करीब चार बसें ओवरब्रिज से होकर निकली लेकिन किसी भी चालक ने रुकने की जहमत नहीं उठाई। मजबूरन कई यात्री ऑटो व ट्रक आदि से अपने गंतव्य के लिए निकले।
विज्ञापन

......................

सिटी बस स्टैंड, समय- दोपहर 2:30 बजे

अकबरपुर में करीब 1.5 करोड़ की लागत से सिटी बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। सिटी बसों के बंद होने के बाद रोडवेज बसों को यहां रुकने व सवारी बैठाने के आरएम ने निर्देश दिए हैं। यहां पहुंचने पर स्टैंड वीरान नजर आया। वहीं डीसीएम सहित अन्य वाहनों के चालक आराम फरमा रहे थे और छोटे बच्चे खेल रहे थे। जबकि परिवहन मंत्री ने रोडवेज बसों को स्टैंड से होकर निकलने के आदेश दिए हैं।
....................
लोगों ने बयां किया दर्द

रोडवेज बसों के नगर से होकर न जाने से समस्या हो रही है। हाईवे पर घंटों खड़े होकर इंतजार के बाद अगर बस आती भी है तो हाथ देने पर भी नहीं रुकती है। ऐसे में ट्रक या अन्य डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। अगर बसें नगर से होकर निकलने लगें तो बड़ी सहूलियत हो जाएगी। - राजेश भारद्वाज, अशोकनगर, अकबरपुर
............................
व्यापार के सिलसिले में प्रतिदिन कानपुर जाना होता है। माती डिपो की बसें आती जरूर हैं लेकिन उनका समय निर्धारित न होने से समस्या होती है। हाईवे पर जाकर निकलने वाली रोडवेज बसों को हाथ दिखाकर रुकने का इशारा करते हैं, लेकिन चालक बिना रुके निकल जाते हैं। - चंदन, अयोध्या नगर, अकबरपुर

..............................
वर्जन............
रोडवेज बसों को ओवरब्रिज से न जाकर नगर से होकर निकलने के लिए आरएम को पत्र लिखा गया है। हालांकि माती डिपो की औरैया, इटावा होकर आने वाली बसें ओवरब्रिज के नीचे से नमस्ते चौराहा होते हुए निकल रही हैं। आरएम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि रात में गुजरने वाली बसों को नगर से होकर जाने के लिए अन्य डिपो को पत्र लिखा जाएगा, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें