फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंतजार के साथ ट्रेन निहारते रहे यात्री, डेढ़ घंटे देरी से पहुंची कानपुर-टूंडला मेमू

Sat, 18 Jan 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा पर चलने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से घंटों देरी से चल रही हैं। रूरा व झींझक स्टेशन पर यात्री ट्रेन के हार्न सुन धुंध में निहारते दिखे। वहीं शुक्रवार को अप की कानपुर-टूडला मेमू झींझक स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इससे गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

झींझक स्टेशन पर रुकने कर दिल्ली की तरफ जाने वाली अप की कानपुर-टूंडला मेमू अपने निर्धारित समय 8 बजकर 1 मिनट से 1 घंटा 30 मिनट लेट रही। इससे इटावा, दिबियापुर, भरथना आदि स्थानों पर समय से पहुंचने को लेकर यात्री परेशान दिखे। वहीं कानपुर-अलीगढ़ मेमु रद्द रहने से भी परेशानी हुई। इधर अप की गोमती एक्सप्रेस, महानंदा, मुरी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची।
कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन की फफूंद-कानपुर मेमू सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 1 घंटा लेट रही। टूंडला-कानपुर मेमू 10 बजकर 21 मिनट से 2 घंटा देरी से आई। इससे कानपुर जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। इसके अलावा आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 बजकर 13 मिनट से 3 घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने की वजह से कई यात्री बस व अन्य वाहनों से गंतव्य को निकले। टीआई फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी है। इस वजह से ट्रेन विलंब से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें