इटावा। गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का बैग बदलकर चोरी कर लिया। बैग में 46 हजार रुपये रखे हुए थे। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के जय भारत काॅलोनी निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार को दिल्ली से घर आने के लिए गोमती एक्सप्रेस में सवार हुआ था। तभी रास्ते में उसका बैग किसी ने बदल दिया। शाम साढ़े पांच बजे जब वह जंक्शन पर उतरा तो उसे बैग बदला हुआ मिला। बैग में 46 हजार रुपये, कपड़े, जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी जीआरपी थाने पहुंचकर दी।(संवाद)