राजापुर। केशरवानी वैश्य समाज के तत्वावधान में कस्बा के गइला तिराहा स्थित एक हॉल में बंजारी माई की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
केसरवानी वैश्य समाज की ओर से बंजारी माई की भव्य शोभायात्रा कस्बे के स्मारक रोड, मुख्य बाजार, गुर्रा मन्दिर रोड, माधवगंज, तुलसी चौक आदि मोहल्लों से निकाली गई। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया एवं बंजारी माई की विधिवत पूजा-अर्चना की।
यात्रा में बैजनाथ केसरवानी, सत्यनारायण केसरवानी, गोविंद केसरवानी, उमेश केसरवानी ,राजेश केसरवानी ,दरबारीलाल केसरवानी, दिनेश केसरवानी व अशोक केसरवानी आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद