कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर एक यात्री का गुम हुआ बैग जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर छह घंटे में ढूंढ लिया। बैग में यात्री का लैपटाॅप व कागजात सुरक्षित थे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को गश्त पर थे। चकेरी श्यामनगर निवासी यात्री देवांश मिश्रा ने आकर बताया कि उनका बैग खो गया है। उसमें लैपटाप, आईपैड, कीमती सामान, चार्जर व किताबें थीं। बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। इस पर टीम लगाई गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो प्लेटफार्म 2/3 पर बैग मिल गया। इस पर यात्री को थाने बुलाकर बैग उसकी सुपुर्दगी में दिया गया। संवाद