फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के भाई के घर अवैध शराब पकड़ी

Sun, 27 Sep 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरौधा (कानपुर देहात) के पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव के भाई के घर से पुलिस ने शनिवार को भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की। नौबस्ता के राजेंद्र नगर स्थित इस घर में अरुणांचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की देशी और कच्ची शराब मिलाकर अंग्रेजी ब्रांडों की शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस को यहां से तैयारी की गई कई ब्रांडेड कंपनियों की शराब, होलोग्राम, देशी व अंग्रेजी शराब के रैपर, खाली बोतलें मिलीं। इसके अलावा सपा का झंडा लगी एक कार भी जब्त की गई है। इसमें शराब लदी थी।

सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय के मुताबिक नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति को विनोद यादव के बख्तौरीपुरवा राजेंद्र नगर स्थित घर में मिलावटी शराब तैयार करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने थाना फोर्स के साथ शनिवार दोपहर को छापा मारा। घर पर विनोद का बेटा शिवम ही मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने घर में तलाशी शुरू की तो पहली मंजिल के कमरे में रॉयल स्टैग, ग्रीन लेबल, मैकडॉवल, इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 10 पेटी शराब और दस पेटी देशी और कच्ची शराब मिली। सीओ के मुताबिक आरोपी विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी, मिलावट, कॉपीराइट और एक्साइज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है।   

आरोपी की है शराब की दुकान
अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपी विनोद यादव की कुलगांव मोड़ के पास शराब की दुकान बताई जा रही है। पुलिस इस बाबत आबकारी विभाग से जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दुकान से अवैध शराब बेचे जाने की भी छानबीन की जा रही है।

भाभी हैं जिला पंचायत प्रत्याशी
घर से मिली कार में शाहजहांपुर (कानपुर देहात) क्षेत्र से जिला पंचायत प्रत्याशी सुशीला देवी का स्टीकर भी लगा था। जब इस बारे में आरोपी के बेटे शिवम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुशीला उसकी ताई हैं। इससे पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं शराब वोटरों को लुभाने के लिए तो नहीं तैयार कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें