फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, जान गई

Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान बिहार के एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। रेलवे कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोककर उसे एंबुलेंस से सीएचसी झींझक भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी निवासी सौरभ ऋषि (22) पुत्र संजय ऋषि अपने पिता के साथ हरियाणा में मजदूरी करते थे। संजय ऋषि ने बताया कि वह और बेटा दोनों दिल्ली से डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर बुधवार को पटना जा रहे थे। यात्रा के दौरान टूंडला स्टेशन पार करने के बाद सौरभ की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
इस पर उसके पिता ने तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। सूचना पर रात करीब 10 बजे ट्रेन को झींझक रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने युवक को एंबुलेंस से सीएचसी झींझक पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें