फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 155 का टिकट 200 में देने का आरोप लगा यात्री ने की शिकायत

Sun, 26 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा लाइन के रूरा स्टेशन पर शनिवार को दिल्ली जाने के लिए एक यात्री ने टिकट ली। उसने टिकट के 150 रुपये के बजाए 200 रुपये लिए जाने का आरोप लगा एक्स हैंडल में पोस्ट करते हुए शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पिंकू खान नाम के युवक की आईडी से एक ट्वीट किया गया। इसमें उसने लिखा है कि रूरा स्टेशन पर लूट, भ्रष्टाचारी, 155 की टिकट 200 में दी। साथ ही आरोप लगाया कि जवाब पूछने पर जीआरपी से धक्का देकर बाहर भगाया गया। उसने शिकायत को प्रधानमंत्री, पीएमओ कार्यालय, रेल मंत्री, जीआरपीएफ, आरपीएफ व कानपुर देहात पुलिस को भी टैग किया है।
इधर स्टेशन पर मौजूद कुछ रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि टिकट लेने के दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी एक यात्री से हुई थी। वहीं टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपों को गलत बताया। इधर मामले में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें