फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में माहिर हैं तो जीत सकते हैं 7 लाख रुपये

Thu, 09 Aug 2018 05:26 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- चार अक्तूबर से शुरू होगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल उद्घोष-18
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में माहिर हैं तो आप जीत सकते हैं सात लाख रुपये का इनाम।
विज्ञापन


इसके लिए आपको कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल ‘उद्घोष-18’ में दिखाना होगा अपने खेल का जलवा। यह आयोजन आईआईटी में चार से सात अक्तूबर तक चलेगा। ‘उद्घोष-18’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Trending Videos

डेमो पिक
छात्र व्यक्तिगत और अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.udghosh.org पर करा सकते हैं। खास बात है कि स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के साथ फेस्टिवल में बॉलीवुड नाइट, ईडीएम नाइट, स्पोर्ट्स वर्कशॉप और देश व दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद भी होगा।

अधिक जानकारी के लिए उद्घोष टीम के भूपेंद्र वर्मा से 07054123608 या 7388713716 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

डेमो पिक
ये होंगी प्रतियोगिताएं
फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, हैंडबॉल, कैरम, शतरंज, खो-खो, लॉन टेनिस, मिस्टर उद्घोष बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप, स्पोर्ट्स क्विज, स्क्वैश, टेबिल टेनिस, वेटलिफ्ंिटग, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा।

विकलांग खिलाड़ियों के लिए स्पेशल प्रतियोगिता
विकलांग खिलाड़ियों के लिए उड़ान योजना के तहत बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स के अलग से आयोजन होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें