फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीरंदाजी कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखा निशाना लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के तीरंदाजी मैदान में शनिवार को निःशुल्क तीरंदाजी की कार्यशाला हुई, जिसमें प्रतिभागियों को निशाना लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बुनियादी तकनीक, सुरक्षा मानक और खेल नियमों की जानकारी दी गई। यह आयोजन जिला आर्चरी एसोसिएशन के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को तीरंदाजी के प्रति प्रेरित करना है। इससे उन्हें शुरुआती स्तर से ही तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा सकता है। एनआईएस कोच प्रभात कुमार, दीपक कुमार, विकल्प मिश्रा ने खिलाड़ियों को सही मुद्रा, लक्ष्य साधने की तकनीक, तीर चलाने की विधि और खेल की बारीकियों का अभ्यास कराया। विश्वविद्यालय के हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्रवण यादव, वैभव गौड़, संदीप कुमार, मौसमी साहू, राखी, ओजस, आयुष कुमार, युवराज, दिनेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें