छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी परिसर के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्लू) डिपार्टमेंट ने गुरुवार को सामाजिक गतिशीलता एवं राष्ट्रीय एकीकरण पर संगोष्ठी की। इसका उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ भाई और एचओडी डॉ. संदीप सिंह ने किया। इस दौरान लाला लाजपत राय की जयंती भी मनाई गई।
लेक्चर हाल कांप्लेक्स में अमरनाथ भाई ने कहा कि एक जांच रिपोर्ट में खुलासे के बाद जिस खतरनाक कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल संसद में रोका गया, वह अब भी बाजार में बिक रही है। अब प्रकृति को सुरक्षित, संरक्षित करने की पहल करनी होगी, तभी सामाजिक गतिशीलता बरकरार रहेगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. संजय भट्ट ने कहा कि अब कास्ट, रिलीजन, करप्शन और किंगनेस का बोलबाला है, जो राष्ट्रीय एकीकरण के मार्ग में बाधा है। इस मौके पर प्रो. सुभाष अग्रवाल, प्रो. आरसी कटियार, डॉ. मुनेश कुमार,मनीष गुप्ता, शाश्वत, डॉ. अनीता और डॉ. अंशु यादव मौजूद रहे।
दिखी सभ्यता, संस्कृति की झलक
एमएसडब्लू की संगोष्ठी के बाद देर शाम सांस्कृतिक संध्या का रंग जमा। यूपी, पंजाब, उड़ीसा, असम और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी मंच पर उतरे और क्लासिकल डांस करके अपनी सभ्यता, संस्कृति की झलक पेश की। यह सिलसिला रात तक चला।