फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ जगह बनेंगी पार्किंग, ग्रीनपार्क के पास होगा ट्रैफिक डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए कमिश्नरी पुलिस के अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मैच देखने के लिए कानपुर समेत आसपास के जिलों से काफी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। इसके लिए स्टेडियम के आसपास आठ जगह पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मैच के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम के आसपास का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बसों की पार्किंग के लिए गैस गोदाम की जगह, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए मकराबटगंज अस्पताल की जगह फाइनल हुई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बुधवार की शाम को स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने सभी गेटों से एंट्री प्वाइंट देखे जबकि अंदर वीवीआईपी और वीआईपी की पार्किंग की व्यवस्था को परखा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें