फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरटीई दाखिले के लिए भटक रहे अभिभावक, छह महीने से बीएसए कार्यालय के चक्कर; स्कूल बता रहे सीट फुल

Tue, 08 Sep 2026 05:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: आरटीई के तहत बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला नहीं होने से परेशान अभिभावक मंगलवार को गोविंद नगर स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचे। अभिभावकों का आरोप है कि वह कई महीनों से दाखिले के लिए स्कूल और बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
आरटीई दाखिले के लिए भटक रहे अभिभावक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभावकों ने बताया कि कोई दो महीने से तो कोई छह महीने से दाखिले के लिए दौड़ रहा है। बीएसए कार्यालय पहुंचने पर उन्हें दो दिन बाद आने के लिए कह दिया जाता है। कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से अभिभावक परेशान हैं।

विज्ञापन

निजी स्कूल बता रहे सीट फुल

अभिभावकों का कहना है कि आरटीई के तहत जिन बच्चों के दाखिले होने हैं, उनके लिए निजी स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। स्कूलों की ओर से सीटें फुल होने की बात कहकर दाखिला देने से मना किया जा रहा है। इससे अभिभावक लगातार परेशान हो रहे हैं। अभिभावकों के मुताबिक वह इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय भी जा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते भी वे थक चुके हैं।

विज्ञापन

आरटीई दाखिले की समस्या को लेकर शिबा बानो, शिखा गुप्ता, अथर्व जायसवाल, निमेष पांडे, निर्मला पांडे, प्रतिभा जायसवाल, पूनम, राहुल, मधु वर्मा, जीनत फातिमा और रश्मि गुप्ता समेत अन्य अभिभावक बीएसए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें