फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत, लाशों की दुर्गंध से हुई जानकारी, फैली सनसनी

Mon, 22 Jul 2019 03:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बच्चे ही हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला घोंटने बाद माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना राठ कस्बे के गुलाब नगर नई बस्ती की है। यहां एक दम्पत्ति ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी। मौके पर सीओ, एसडीएम सहित पुलिस फोर्स मौजूद है।
विज्ञापन

महोबा जनपद खरेला थाने के टिकरी गांव निवासी सुखदेव राठौर कर्वी क्षेत्र में लेखपाल हैं। उनका 32 वर्षीय पुत्र ब्रजेन्द्र अपनी पत्नी गीता (23) व डेढ़ वर्षीय पुत्र पार्थ के साथ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में अपने मकान में रहता था।

बीते कुछ समय पूर्व रोजगार की तलाश में परिवार सहित दिल्ली गया था। जहां परचून की दुकान कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगा। काम-धंधा जमा नहीं तो करीब दो माह पहले वापस घर लौट आया था।

सोमवार सुबह उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों के शव मिले। सीओ शुभसूचित ने बताया कि मासूम बच्चा फर्श पर मरा पड़ा है, जबकि पति-पत्नी के शव आंगन के जाल में फांसी पर झूलते मिले। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें