फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पैरा एथलीट अजीत ने बेंगलुरू में हासिल किया कांस्य पदक

विज्ञापन
:पैराएथलीट अजीत सिंह कांस्य पदक के साथ।  - फोटो : :पैराएथलीट अजीत सिंह कांस्य पदक के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरथना। सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नगर के पैरा एथलीट ने कांस्य पदक जीता है। पदक जीतकर उन्होंने पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया।
क्षेत्र के नगला विधी (साम्हों) गांव निवासी पैरा एथलीट अजीत सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय सातवीं इंडियन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.25 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजस्थान के गुर्जर सिंह ने 64.56 मीटर की थ्रो के साथ पहला और हरियाणा के रिंकू हूडा ने 63.94 मीटर की थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 11 व 12 जुलाई को बंगलुरू में आयोजित की गई थी। अजीत सिंह ने बताया कि पदक विजेताओं ने आगामी पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, दिल्ली के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 27 सितंबर से पांच अक्तूबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। अजीत की सफलता से उनके पिता सुभाष चंद्र यादव, चाचा नीरज यादव सहित परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें