फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा से कहना, हेलमेट जरूर पहनना

Tue, 29 Nov 2016 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुजैनी के एचपी शिक्षा निकेतन में हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कानपुर गुजैनी के एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला लगी। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने स्टूडेंटों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा कि छोटे-छोटे नियमों का पालन कर बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंटों से अपील की कि आप भी अपने पापा और घर के अन्य बड़ों को हेलमेट न पहनने पर टोकें। बड़े भी नाबालिग को बाइक न दें।
विज्ञापन

टीएसआई मनोज कुमार ने चार्ट के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्टूडेंटों से कहा कि बड़े गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात करें तो उन्हें ऐसा करने से मना करें। टीएसआई शिव सिंह छोकर ने ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा लाइन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक पवन पाल ने किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संतोष पाल, फाउंडेशन की ओर से अखिलेंद्र प्रताप सिंह, शेखर, श्रवण प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन नियमों का करें पालन
- वन-वे का पालन करना चाहिए।
- शार्टकट के चक्कर में उल्टी दिशा में वाहन नहीं चलाना चाहिए।
- चौराहों पर ट्रैफिक लाइट का पालन अवश्य करें।
- चौराहों पर वाहन की गति धीमी कर लेनी चाहिए।
- वाहन मोड़ने से पहले बाइक सवार को इंडिकेटर के साथ ही हाथ का भी प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें