पैनोरमा में कार्यक्रम पेश करते छात्र।
- फोटो : संगठन
कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव पैनोरमा 2025 का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल सीसी नाग ने किया। प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि यह उत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रबंधन कौशल और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को विकसित करने का माध्यम है।
यहां एनजीओ आशा की किरण के बच्चों ने सामाजिक संदेश देने वाला नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने न्यायार्थ सभा के माध्यम से तर्क-वितर्क और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। फ्लैश मॉब में गीत, संगीत ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां 10वीं और 12वीं में शत-प्रतिशत अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुपर हाउस ग्रुप के सीएमडी मुख्तारुल अमीन, डॉ. हरप्रीत कौर, नीति खन्ना और डॉ. शबाना अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। (ब्यूरो)