उन्होंने स्वस्थ लोगों से आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन भी किया गया। पनकी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे भी सहभागिता की जाएगी।