फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों की लड़ाई बनी पूरे गांव की जान की आफत, रोज की मारपीट व फायरिंग से फैली दहशत

Mon, 10 Oct 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र कें गाव लिधौआ में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव वालो के मुताबिक दोनों पक्षों का विवाद इतना बढ़ गया है कि पूरा गांव खौफ में जी रहा है। दोनों पक्षों की लड़ाई में हुई फायरिंग की वारदात के बाद लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


लिधौआ निवासी गंगाराम व राम नरेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने व लूटपाट करने का आरोप लगाया।

इस संबंध में गंगा राम ने राम नरेश के अलावा अमित, ममता, लज्जा राम, हरिओम व आराधना पर बीस हजार रुपये व जेवर लूटने वहीं राम नरेश की पत्नी ममता ने गंगा राम सहित भगवान दास, राधे, ओमहरि, घर्मेंद्र व अनुज पर मारपीट करने व जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें