फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पांडु नदी का तांडव: बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरे स्वयंसेवक, बांटी राहत सामग्री, लगाए पानी के टैंकर

Wed, 30 Sep 2026 03:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पांडु नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से आई बाढ़ के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राहत और बचाव कार्यों में जुट गए हैं। संघ के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे भौतीखेड़ा, नयी बस्ती, बंगाली कॉलोनी, मर्दनपुर और मेहरबान सिंह पुरवा आदि में भोजन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
राहत सामग्री पहुंचाते स्वयंसेवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पांडु नदी से आयी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। किसान नगर कानपुर पश्चिम भाग के कार्यकर्ताओं ने ग्राम भौतीखेड़ा, नई बस्ती, भौती, बंगाली कॉलोनी आदि स्थानों पर सब्जी पूड़ी का वितरण किया। ट्रैक्टर के माध्यम से नागरिकों को पंचायत भवन व गेस्ट हाउस पहुंचाया।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



स्वयंसेवक अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चिकित्सकों की मदद से मेडिकल कैंप लगाने और गृहस्थी सामान किट वितरण की योजना है। इसी तरह तात्या टोपे नगर कानपुर दक्षिण भाग के स्वयंसेवकों ने मर्दनपुर, मेहरबान सिंह पुरवा, बिहारी पुरवा, श्रीराम वाटिका, वरुण विहार, पिपौरी आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति न होने पर टैंकर मंगाकर लोगों को पेयजल मुहैया कराया। साथ ही, राहत सामग्री का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें