पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घर डूबे
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ चल रहे राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जलस्तर और गांव की स्थिति की जानकारी ली तथा बचाव अभियान में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पांडु नदी का पानी लगातार बढ़ने से गांव में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घर डूबे
- फोटो : amar ujala
कई घरों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से नदी और बाढ़ के पानी के आसपास न जाने की अपील की गई है। एनडीआरएफ की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव अभियान चला रही है।
http://