फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांडु नदी का जलस्तर घटा, फिर भी नहीं थमीं दुश्वारियां; घर खाली कर रहे लोग

Mon, 07 Sep 2026 06:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: गोपालपुरम में पांडु नदी का जलस्तर कुछ इंच कम हुआ है, लेकिन बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। जलभराव के बीच लोग अब अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
पांडु नदी का जलस्तर कुछ इंच घटा - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्ग महिला बाढ़ के पानी में डूबी, ट्रैक्टर से बचाया

गोपालपुरम में बाढ़ के पानी के बीच बुजुर्ग महिला विमला देवी डूब गईं। उन्हें डूबता देख क्षेत्रीय नागरिक राजकुमार यादव ने तत्काल अपने ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रैक्टर से लोगों को सुरक्षित निकाल रहे राजकुमार

बाढ़ के कारण कई इलाकों में आवागमन मुश्किल बना हुआ है। राजकुमार यादव अपने ट्रैक्टर की मदद से लोगों को जलभराव वाले इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए उनका ट्रैक्टर इस समय आवागमन का सहारा बना हुआ है।

विज्ञापन

मेहरबान सिंह पुरवा में सड़क पर दो फीट पानी

मेहरबान सिंह पुरवा में भी सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा हुआ है। लोग इसी पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। जलस्तर में मामूली कमी के बावजूद कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें