उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के मुताबिक यूपी में कुल 4 चरणों में 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 2 मई को वोटों को गिनती होगी।
बता दें कि गुरुवार को ही यूपी सरकार ने आपत्तियां निस्तारित कर फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल से पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा। वहीं चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा।
पहला चरण-
15 अप्रैल को पहले चरण में कानपुर नगर, महोबा, हरदोई में मतदान होगा।
दूसरा चरण-
19 अप्रैल को दूसरे चरण में कन्नौज, इटावा, चित्रकूट, में मतदान होगा।
तीसरा चरण-
26 अप्रैल को दूसरे चरण में औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव में मतदान होगा।
चौथा चरण-
29 अप्रैल को चौथे चरण में बांदा में मतदान होगा।
कानपुर देहात में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसमे ग्राम पंचायत सदस्य के 7851, ग्राम प्रधान 618, क्षेत्र पंचायत सदस्य 757, जिला पंचायत सदस्य 32 पदों के लिए चुनाव के लिए चुनाव होगा।
औरैया में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव होगा। 477 ग्राम प्रधान पद 580 क्षेत्र पंचायत सदस्य 23 जिला पंचायत सदस्य और 5909 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए लोग वोट डालेंगे।
फरुर्खाबाद में 29 अप्रैल को चुनाव होगा। 594 प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत के 722 व जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए मतदान होगा।
कन्नौज जिले में दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में प्रधान के 499, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 676, जिला पंचायत सदस्य के 28 व ग्राम पंचायत सदस्य के 6328 पद हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान होना है।
बांदा में चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा मतदान। प्रधान के 469, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750, डीडीसी के 30 और ब्लॉक प्रमुख के 8 पदों पर होगा चुनाव।
चित्रकूट जिले में ग्राम पंचायत के चुनाव प्रदेश के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होंगे।जिले में कुल 331 ग्राम प्रधान 17 जिला पंचायत सदस्य और 431 बीडीसी का चुनाव होना है।