झींझक। ब्लाॅक के पंचायत सहायको ने गुरुवार को झींझक ब्लाॅक कार्यालय में पहुंचे एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एग्रीस्टैक डिजिटल क्राॅप सर्वे करने से इन्कार किया है।
झींझक ब्लाॅक की 46 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायको की ड्यूटी एग्रीस्टैक डिजिटल क्राॅप सर्वे करने में लगाई गई। पंचायत सहायक इसका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को झींझक ब्लाॅक पहुंचे पंचायत सिद्धार्थ यादव, सचिन कुमार, मिथुन, नेहा पाल, अर्चना, स्वेता, अजंली ज्योती, श्यामसिंह, विशाल आदि ने एडीओ पंचायत उमाशंकर को ज्ञापन दिया।
बताया कि पंचायत सहायकों की ड्यूटी एग्रीस्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे करने में लगाई गई हैं। जिससे ग्राम सचिवालय का काम बाधित होगा, हम लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। अधिकतर खेतों में जलभराव है, जिससे हम लोगो को कोई भी विषैला कीड़ा काट सकता है। बीमा भी नही दिया गया। प्रोत्साहन राशि कम है, इसलिए वह सर्वे करने में असमर्थ है। एडीओ पंचायत उमाशंकर ने बताया पंचायत सहायकों ने ज्ञापन दिया है जिसको उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।