कानपुर। सर्किट हाउस में रविवार को स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल ने रजिस्ट्री विभाग के अफसरों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की जांच में चार हजार रजिस्ट्रियों में पैन कार्ड गड़बड़ मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रजिस्ट्री विभाग की गलती और लापरवाही मिली तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। रजिस्टि्रयों में गड़बड़ी का मामला पिछले महीने सामने आया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर आयकर विभाग रिपोर्ट दे। कहा कि 10 और 20 रुपये के स्टांप की किल्लत को लेकर शहरवासी परेशान न हो। स्टॉक होल्डिंग की वेबसाइट पर जाकर आसानी से 500 रुपये तक के स्टांप को खुद निकाल सकते है। बैठक में डीआईजी निबंधन कानपुर मंडल ज्ञानेंद्र कुमार, एआईजी औरेया राजेश शर्मा और एआईजी फर्रुखाबाद प्रदीप कुमार नदारद रहे। मंत्री ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।