लखना चकरनगर मार्ग पर चस्पा पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने बाला पंपलेट।
- फोटो : लखना चकरनगर मार्ग पर चस्पा पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने बाला पंपलेट।
बकेवर। पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद हर वर्ग व धर्म के लोगों में पाकिस्तान के विरुद्ध आक्रोश बढ़ा है। लखना-चकरनगर मार्ग पर लाल पुलिया के पास पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखने वाले जगह-जगह चस्पा पंफलेट क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें अंग्रेजी के शब्दों में पीकेएमकेबी लिखा हुआ, इसको लोग आपत्तिजनक शब्दों से जोड़ रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष ने इस मामले में पड़ताल की बात कही है।
लवेदी थाना क्षेत्र के लखना से चकरनगर को जाने वाले मार्ग पर लखना रेंज कार्यालय से करीब एक किमी आगे लाल पुलिया पर सड़क पर कुछ लोगों ने पाकिस्तान झंडे की तरह दिखने वाले कई जगह पंफलेट चिपकाए हैं। यह पंपलेट रविवार रात लगाए गए हैं। लवेदी थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि पंफलेट पाकिस्तान के विरुद्ध लगे नजर आ रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के चिन्ह चांद तारा के साथ नीचे अंग्रेजी में कोड भाषा में लिखे हैं। इसकी जांच कर उच्चाधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई की जाएगी।