फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Hindu Family: उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय की आई रिपोर्ट, अब परिवारों को भेजा जाएगा दिल्ली, पढें अपडेट

Fri, 01 Sep 2023 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट आ गई है। पाकिस्तानियों को पुलिस सुरक्षा में वापस दिल्ली भेजा जाएगा। पाकिस्तानियों का कुछ परिवार दिल्ली में रह रहा है। वह भी यहां आएगा और उनके साथ दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवारों के मामले में उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट आ गई है। चार अगस्त से चित्रकूट में रुके इन परिवारों को फिर दिल्ली भेजा जाएगा। बता दें कि पुलिस ने इनकी जांच-पड़ताल करने के बाद उच्चस्तरीय अधिकारियों को सूचना दी थी, जिसका लखनऊ और दिल्ली से लेटर आ गया है।

विज्ञापन

उसमें बताया गया कि पाकिस्तान परिवार चित्रकूट से फिर दिल्ली के लिए भेजे जाएंगे। बता दें कि पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार लगभग 28 दिनों से चित्रकूट के संग्रामपुर में डेरा जमाए हैं। वीजा के नियमों का उल्लघंन कर चित्रकूट आने वाले इन परिवार के 15 सदस्यों ने भारत में ही बसने की इच्छा जाहिर की है।
पाकिस्तान में मंहगाई, बेरोजगारी व प्रताड़ना से परेशान होकर कराची के रास्ते दिल्ली पहुंचे दोनों परिवारों के 15 सदस्यों को स्थानीय कुछ अखाड़ों की मदद से समाजसेवी कमलेश पटेल संग्रामपुर लेकर आया। इसकी खुफिया विभाग ने जांच-पड़ताल कर पूरी विवेचना की है, लेकिन अभी तक किसी तरह का आपराधिक या संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली वापस जाएंगे दोनों परिवार
मामले में उच्चाधिकारियों ने 28 दिनों में तय किया है कि यह परिवार फिर से दिल्ली वापस जाएगा। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट आ गई है। पाकिस्तानियों को पुलिस सुरक्षा में वापस दिल्ली भेजा जाएगा। पाकिस्तानियों का कुछ परिवार दिल्ली में रह रहा है। वह भी यहां आएगा और उनके साथ दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें