फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अगर भारत पर हमला करने के बारे में सोचा तो नक्शे से उसका नाम खत्म हो जाएगा- नरेश अग्रवाल

Sun, 08 Sep 2019 09:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने इसरो की टीम को मिशन चंद्रमा के लिए बधाई दी है। कहा कि अमेरिका 14वीं बार में चांद पर पहुंच पाया था, लेकिन देश के वैज्ञानिकों को ये सफलता दूसरी बार में ही मिल जाएगी। उन्होंने इसरो की टीम की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते पाकिस्तान असहाय हो गया है। पाकिस्तान ने अगर भारत पर हमला करने के बारे में सोचा भी तो नक्शे से उसका नाम खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आजम खां की तरफदारी किसी को भी नहीं करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : ANI
सत्ता में रहने के दौरान आजम खां ने बड़ी संख्या में लोगों का उत्पीड़न किया है। अब अनैतिक कार्य सामने आ रहे हैं, तो कष्ट हो रहा है। रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है।

इस कार्यकाल में साहसिक निर्णय लिए गए हैं। अनुच्छेद 370, 35 ए और तीन तलाक जैसे मामलों पर सरकार ने मजबूती से फैसला किया। जम्मू कश्मीर एक साल में बहुत विकसित हो जाएगा। मुस्लिम भाइयों को केंद्र सरकार के निर्णय पर खुलकर तारीफ करनी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग कर कहा कि एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी पर दो फीसदी टीडीएस लगाने के फैसले को वापस लिया जाए। इससे व्यापारियों और किसानों का अहित हो रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें