यूपी के कानपुर में एक घर की छत पर ‘पाकिस्तान का झंडा’ लहराने की सूचना से हड़कंप मच गया। ये देख वहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में घर में मौजूद महिला ने जो बात बताई उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए...
छत पर लहराया पाकिस्तानी झंडा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी एफ ब्लॉक इलाके में ‘पाकिस्तानी झण्डा’ लगाए जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस तथा आसपास के लोगो का काफी तादाद में जमावड़ा लगा रहा
छत पर लगा पाकिस्तानी झंडा, दाएं पुलिस ने मौके पर पहुंच झंडा हटाया
- फोटो : अमर उजाला
एफ ब्लॉक में रहने वाली रजिया बेगम(48) चूड़ी की दुकान चलाती है। रजिया बेगम के अनुसार अभी बारावफात के समय ही झण्डा लगाया था और उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें जानाकारी ही नहीं थी कि ये पाकिस्तानी झण्डे जैसा दिखता है।
पुलिस ने मकान की छत से पाकिस्तान का झंडा हटाया
- फोटो : अमर उजाला
रजिया बेगम के दो बेटे अल्ताफ(28) व मुख्तार (25)गाड़ी व कपड़े की दुकान चलाते हैं। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस घर के सदस्यों को थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी है।