फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद पेंटर फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पत्नी से मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद पेंटर पति फंदे पर लटका मिला। पेंटर दो बच्चों को लेकर होली के बाद घर आया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी विनीत (40) दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। पत्नी संगीता व बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। होली के बाद विनीत पुत्री ईशा व पुत्र अनुज को लेकर घर आ गया था। सोमवार रात विनीत की पत्नी से मोबाइल पर बात हुई। दोनों में काफी कहासुनी हो गई थी।
मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने विनीत को घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर अंगौछे से फंदे पर लटका पाया। सूचना पर मां विमला देवी सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। जानकारी पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां विमला देवी ने बताया कि बेटे विनीत की सोमवार की रात को पत्नी संगीता से मोबाइल पर बात करते समय कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विनीत कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में किसी समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पत्नी संगीता व पुत्र अनूप को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें