आग देखकर मां ने मचाया शोर
अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इससे घर के अंदर मौजूद मासूम ज्ञानेंद्र व नन्ही की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटों को देखकर शौच करने गई मासूमों की मां ने शोर मचाया।
सूचना पर भी नहीं पहुंची दमकल की टीम
इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। इस अग्निकांड को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल विभाग पर नाराजगी जताई है।
देखते ही देखते खाक हो गई थी झोपड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और दोनों बच्चे जिंदा जल गए। कुछ ही देर में झोपड़ी खाक हो गई। घटना की सूचना लोगों ने दमकल और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।