फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दर्दनाक हादसाः दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग, चालक की मौत

Sat, 26 Jan 2019 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईवे पर दर्दनाक हादसाः
विज्ञापन
कानपुर में शुक्रवार देर रात हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रकों की भिड़ंत से आग लग गई। आग इतनी तेज और भयंकर थी कि ट्रक चालक को बाहर निकलने का मौका तक न मिल पाया। चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


बर्रा थाना क्षेत्र के गुजैनी NH2 नेशनल हाईवे पर देर रात दो ट्रकोंं की भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक को बाहर निकलने का मौका  न मिल पाया। चालक की दर्दनाक मौत हो गई। आग किन कारणों से लगी अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। एक ट्रक नागालैंड जबकि दूसरा राजस्थान का है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें